चाईबासा, अगस्त 24 -- गुवा, संवाददाता। किरीबुरू मेन मार्केट के समीप स्थित लेक गार्डन तालाब से शुक्रवार की सुबह बरामद हुए अज्ञात शव की पहचान किरीबुरू मुर्गापाड़ा निवासी अनीश नाग के रूप में हुई। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि सुबह बरामद शव की पहचान न होने के कारण मामले को अज्ञात के रूप में दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा गया था। बाद में स्थानीय स्तर पर पहचान की पुष्टि होने के बाद मृतक के परिजनों का पता लगाया गया। परिजनों ने बताया कि अनीश मजदूरी कर परिवार चलाता था। बीते बुधवार की शाम वह घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों का कहना है कि उसे नशे की आदत थी और कई बार नशे की हालत में वह घर से बाहर ही रहता था। इसी वजह से जब वह बुधवार को नहीं लौटा तो परिजनों ने यह मानकर गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई कि वह कहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.