चाईबासा, मार्च 21 -- गुवा संवाददाता। झारखंड-ओडिशा को जोड़ने वाले किरीबुरु-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित छोटानागरा चौक के पास बना पुल जर्जर हो चुका है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस पुल से गुजरते हैं, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत जर्जर हो गई है। यह कभी भी ध्वस्त हो सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। इस पुल की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। दोनों ओर के गार्डवॉल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जोजोगुटु गांव के मुंडा कानुराम देवगम ने सरकार, एनएच अथॉरिटी और पथ निर्माण विभाग से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि इस पुल के बगल में जल्द से जल्द एक नए पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर आवागमन सुरक्षित रह सके।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.