चाईबासा, मई 20 -- गुवा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना वायरलेस ढलान के समीप, वन विभाग के वॉच टावर के पास घटी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो युवक और एक युवती शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और अचानक मोड़ पर एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से हटाकर प्राथमिक सहायता देने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक और युवती ओडिशा के बोलानी बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं। किरीबुरु थाना प्रभारी रोहित कुमार व पुलिसकर्मी घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.