चाईबासा, दिसम्बर 24 -- गुवा, संवाददाता। किरीबुरु थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक को बरामद करते हुए चालक दारा सिंह बगवार को गिरफ्तार किया। बरामद बाइक के संबंध में पहले से ही सदर थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त दारा किरीबुरू का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...