आगरा, जून 28 -- थाना किरावली क्षेत्र के गांव अभुआपुरा में शनिवार को महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। उसका शव उसके घर की छत पर मिला। चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव दाऊदपुर सामरा निवासी मनोज (35) पत्नी गजराज सिंह पति से विवाद के चलते दो महीने से तीन बच्चों के साथ किरावली के अभुआपुरा में किराए के मकान में रह रही थी। दो दिन पहले गजराज सिंह बड़े बेटे को अपने साथ अपने गांव ले गया था। शनिवार सुबह अभुआपुरा में मनोज का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसी के घर की छत पर पाया गया। इसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी केवल सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.