नोएडा, फरवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने किराये पर ली थार से सेक्टर अल्फा-1 में घर के बाहर खड़ी कार और बाइक को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा थार को भी कब्जे में ले लिया। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस के मुताबिक सेक्टर अल्फा-1 में घर के बाहर खड़ी एक कार और बाइक में थार से टक्कर मारने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मंगलवार की सुबह थार चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में पता है कि थार चालक युवराज नॉलेज पार्क के कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उसने सोमवार को लोनी के सिरोली गांव में अपने चचेरे भाई की शादी में जान...