बरेली, दिसम्बर 16 -- डॉक्टर ने थाना सुभाषनगर में छह नामजद समेत 15 पर लिखाई रिपोर्ट दुकान की कीमत बढ़ने पर मकान मालिक ने की तोड़फोड़ बरेली, मुख्य संवाददाता। संपत्ति को किराये पर देने के बाद मकान मालकिन ने दबंगों के साथ वहां हमला कर ताला तोड़ दिया और तोड़फोड़ कर नुकसान किया। इस मामले में सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है। दया अस्पताल बदायूं रोड के डॉ. दीपक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक जनवरी को 15 लाख रुपये पगड़ी देकर वर्ष 2034 तक एक हॉल किराये पर लिया था। वहां उन्होंने सीटी प्लांट सहित करीब 20 लाख रुपये का निवेश किया। मगर दुकान की कीमत बढ़ने पर मकान मालकिन सीमा उपाध्याय और उसके पति राजीव उपाध्याय की नीयत बदल गई। इसके चलते 13 दिसंबर की शाम सीमा उपाध्याय, राजीव उपाध्याय, उनके बेटे पीयूष, मयंक, शशांक, जय मिश्रा और सात-आठ अन्य ने...