बगहा, जनवरी 21 -- ठकराहा, निज प्रतिनिधि। भितहा में आंगनबाड़ी भवन पर मनबढ़ों ने कब्जा कर लिया है। मामला चिलवनिया पंचायत का है। जहां आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 76 व 78 की भवन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इन केन्द्रों पर सेविका का पद रिक्त है। इससे आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 76 व 78 का भवन अतिक्रमण कर लिया गया है। गौरतलब हो कि आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 76 को 32 टैग किया गया है तथा आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 78 को केन्द्र संख्या 33 से टैग किया गया है। बताया जाता है कि कब्जा करने वाले मनबढ़ प्रवृत्ति के लोग हैं और भवन का निजी उपयोग कर रहे हैं। जबकि केन्द्र 32 किराये मकान में चल रहा है। अतिक्रमण हटवाने की सेविका की मांग पर सुनवाई व कार्रवाई नही हो रही है। चिलवनिया पंचायत के मुखिया संजय यादव ने कहा कि केन्द्रों की भौतिक स्थिति की उन्हें जानकारी नही है। वही ए...