बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के अधीन तीन तीन योग वेलनेस सेंटर किराए के भवन में चल रहे हैं। जबकी इन केंद्रों को छह माह पूर्व ही सरकारी आयुर्वेदिक अस्पतालों में स्थानान्तरित करने का निर्देश दिया गया था। समीक्षा में यह मुद्दा उठने पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने इन तीनों केंद्रों को सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। इन केंद्रों में गनेशपुर, महराजगंज और मुंडेरवा का योग वेलनेस सेंटर शामिल है। क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी ने जारी कार्यालय आदेश में कहा कि निदेशक आयुर्वेद सेवाओं ने अगस्त 2025 में निर्देश दिया था कि योग वेलनेस सेंटर को सरकारी भवन में स्थानान्तिरत कर दिया जाए। इसके लिए जिला आयुष समिति के शासी निकाय की बैठक में निणर्य हुआ था। बैठक की अध्यक्षता डीएम व अध्यक्...