मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतीझील पांडे गली स्थित डब्लू गुप्ता के कमरे का ताला तोड़कर 40 हजार रुपए नगद समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। वर्तमान में प्रेम कुमार गुप्ता के घर में किराये पर रहते हैं। दो जनवरी को रात 10 बजे जब वह कमरे पर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा था। बैग में रखे 40 हजार नगद समेत कई अन्य सामान गायब था। नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.