बलरामपुर, फरवरी 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्रामीण यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले के तीन प्रमुख लोकल मार्गों पर "जनता सेवा" के रूप में रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस सेवा की खास बात यह है कि यात्रियों को साधारण निर्धारित किराये में 20 प्रतिशत की सीधी छूट दी जा रही है। इससे जहां आमजन को राहत मिली है, वहीं डग्गामार वाहनों की मनमानी पर भी अंकुश लगने की उम्मीद जगी है। जिला मुख्यालय स्थित बलरामपुर डिपो से इन बसों का नियमित संचालन शुरू हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले इन मार्गों पर लंबे समय से सस्ती और भरोसेमंद परिवहन सेवा की मांग की जा रही थी। जनता सेवा के शुरू होने से छात्रों, किसानों, महिलाओं और दैनिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.