मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में मकान मालिक की बेटी के साथ किरायेदार के दोस्त ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया और उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बुधवार को आरोपी नासिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके मकान में अजय और उनका परिवार किराये पर रहा था। अजय से उसका दोस्त मुगलपुरा के पीरगैब निवासी नासिर मिलने आता रहता था। इसी दौरान युवती और नासिर की भी जान पहचान हो गई थी। एक दिन आरोपी ने पीड़िता से डेढ़ लाख रुपये उधार ले लिए और कुछ समय में वापस करने की बात कही थी...