रुडकी, फरवरी 19 -- क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए भगवानपुर पुलिस ने गुरुवार को व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी राज्यों से आकर यहां कार्य कर रहे 132 लोगों का सत्यापन किया गया, जबकि नियमों की अनदेखी करने वाले 14 मकान स्वामियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का जुर्माना ठोका गया। गठित विशेष टीमों ने मंडावर, सिसौना, चोली और शहाबुद्दीन जैसे क्षेत्रों में पहुंचकर डेरा डाला। पुलिस ने फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों, गुड़ चरखियों, कोल्हुओं और ठेली लगाने वाले उन लोगों की जांच की जो बाहरी प्रदेशों से आकर यहाँ रह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.