रांची, दिसम्बर 18 -- रांची। रांची के सीठियो निवासी टेंट संचालक बैजू मिंज के साथ 1.65 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। आरोप धुर्वा निवासी सोनू कुमार पर लगा है। बैजू मिंज ने सोनू कुमार के विरूद्ध धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बैजू ने पुलिस को बताया कि सोनू ने उनसे टेंट का सामान किराए पर लिया था। 1.95 लाख रुपए का बिल हुआ। 31 हजार रुपए का भुगतान किया। दबाव बनाने पर आरोपी ने चेक दिया, लेकिन वह बाउंस कर गया। मांगने पर आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की। जातिसूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद वह थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...