रांची, फरवरी 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की बाजार शाखा ने किराया बकाया रहने पर शनिवार को तीन आवंटित दुकानों को सील कर दिया। निगम की जमीन व दुकान में कारोबार कर रहे तीन लोगों पर 11.31 लाख रुपये बकाया था। टीम ने अपर बाजार के टीन गोला में लाइसेंसधारी धर्मचंद्र सतीश कुमार को 1158 वर्ग फीट भूमि व दुकान को सील किया। प्रतिष्ठान संचालक पर किराया मद में 4.39 लाख बकाया था। इसके बाद टीम ने रातू रोड के खादगढ़ा में निगम की दुकान से कारोबार कर रहे आलोक कुमार पर कार्रवाई की। संचालक पर 3.70 लाख का बकाया था। वहीं, रातू रोड मार्केट कॉम्पलेक्स के पहले तल पर ब्रजकिशोर पांडे द्वारा संचालित दुकान को 3.22 लाख किराया नहीं देने पर सील कर दिया। तीनों दुकान को सील करने के बाद नगरपालिका अधिनियम के तहत आवंटियों को निर्गत ट्रेड लाइसेंस को रद्द कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.