धनबाद, फरवरी 4 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी से लिंक साइडिंग के बीच चल रहा कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य दूसरे दिन मंगलवार को भी बाधित रहा। बता दें कि खेमका कोल कैरियर कंपनी के अधीन ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे स्थानीय निजी हाइवा मालिक किराया बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर सोमवार से बंदी किए हुए हैं। कंपनी ने मंगलवार को कोल ट्रांसपोर्टिंग के लिए कंपनी का 16 चक्का का एक हाइवा कोलियरी में इन कराया था, लेकिन हाइवा चालकों और मालिकों के विरोध के कारण उक्त हाइवा एक ट्रिप ही चल सका। एक दिन पहले सोमवार को हाइवा ऑनरों ने कोल ट्रांसपोर्टिंग खेमका कैरियर कंपनी के निदेशक को एक पत्र देकर प्रति ट्रिप दो हजार रुपया किराया देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.