नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- दिल्ली के रोहिणी इलाके में हाल ही में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो उस महिला का किरायदार बताया जा रहा है। शख्स की पहचान हिमांशु यादव के तौर पर हुई है। मामला 7 अक्टूबर का है, जब 65 साल की नरेश कुमारी अपने घर में मृत पाई गई थीं। जांच में पता चला कि हिमांशु आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसका इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार बंद हो गया था और शेयर बाजार और गेमिंग ऐप्स में उसे भारी घाटा हुआ था। जब मकान मालकिन ने उससे बकाया किराया मांगा और उसे थप्पड़ मार दिया, तो उसने बदला लेने और पैसों के लिए उनकी हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद हिमांशु महिला के सोने के गहने लेकर फरार हो गया और उन्हें हरियाणा में 70,000 रुपये में गिरवी रख दिया। पुलिस से बचने के लिए वह दो महीने तक राजस्थान, पं...