कानपुर, फरवरी 15 -- रेलबाजार के टाटमिल चौराहे पर किराया देने के लिए एक बैंककर्मी ने जेब से पर्स निकाला तो ई ऑटो चालक पर्स लूटकर ऑटो समेत भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित बैंककर्मी ने रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मूलरूप से फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ सिविल लाइन्स निवासी आशीष कुमार परिवार के साथ सतबरी रोड में किराए पर रहते हैं। वे बड़ा चौराहा स्थित एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत हैं। आशीष ने बताया कि बीती तीन फरवरी को बैंक के काम से रावतपुर गए थे। जिसके बाद वे ई ऑटो में सवार होकर घर जाने के लिए निकले। टाटमिल चौराहे पर ई ऑटो से उतरने के बाद वे पर्स निकालकर किराया देने लगे। उसी दौरान आरोपित चालक ने उनके झपट्टा मारकर पर्स लूटा और वापस ई ऑटो घुमाकर रावतपुर की तरफ भाग निकला। आशीष ने बताया कि पर्स में 1400 रुपये, एटीएम कार्ड, बैंक आईडी कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.