मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। दुकानों का किराया बढ़ोत्तरी से व्यापारी आक्रोशित हैं। शनिवार को अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में टीम बुध बाजार पहुंची। उसने व्यापारियों को चेतावनी दी कि किराया जमा नहीं किया गया तो दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इससे व्यापारियों में उबाल आ गया। सभी ने एकत्र कर सामूहिक रूप से बाजार बंद कराकर विरोध दर्ज कराया। ऐलान किया कि जब तक किराया निर्धारण नहीं हो जाता तब तक व्यापारी दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं दूसरी ओर महापौर विनोद अग्रवाल ने रविवार दोपहर बाहर बजे कैंप आफिस पर व्यापारियों को बुलाया है। उनका कहना है कि व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा। नगर निगम के पट्टे पर कुल 488 दुकानें संचालित हैं। जिनसे सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। पिछले दो वर्षों से निगम द्वारा इन दुकानो...