वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दवा व्यवसायियों को किराया एग्रीमेंट बनवाने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में केमिस्ट ऐंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन वाराणसी के पदाधिकारियों ने सदस्यों को सर्कुलर जारी किया है। शनिवार को सप्तसागर में कार्यकारिणी विस्तार और समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज खन्ना ने कहा कि सप्तसागर दवा मंडी में ज्यादातर कटरा मालिकों ने अपने भवनों का पिछली दो पीढ़ियों से दाखिल खारिज नहीं कराया है। एफडीए प्रशासन दुकानों के लाइसेंस के संबंध में किरायेदारी एग्रीमेंट मांग रहा है। ऐसे में दवा व्यवसायियों को नगर निगम पोर्टल पर भवन संख्या अंकित कर यह सुनिश्चित करना होगा कि जिस भवन स्वामी से किराएदारी एग्रीमेंट किया है। उनका नाम पोर्टल पर हो। किराएदारी एग्रीमेन्ट में भवन के सभी स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.