पीलीभीत, जनवरी 22 -- नगर में किराने की दुकान से चोरों ने सामान व नगदी चोरी कर ली। सुबह दुकान में बिखरा सामान देख दुकानदार ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले नईम ने बताया कि उनकी बंडा रोड पर किराने की दुकान है। मंगलवार रात को वो दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह उनको लोगों ने दुकान से चोरी की खबर दी। जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे। दुकानदार ने दुकान से 65 हजार की नगदी व करीब डेढ़ लाख के सामान चोरी का आरोप लगाया है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...