बस्ती, मई 24 -- बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पैड़ा चौराहे पर गुरुवार की देर रात शार्ट-सर्किट से एक किराने की दुकान में आग लग गई। जब तक दुकान मालिक सूचना पाकर घर से दुकान पर पहुंचते, तब तक दुकान में रखा गया सारा सामान जल गया। दुकान मालिक के अनुसार करीब आठ लाख के किराने का सामान आग में जल गया। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर किसी तरह काबू पाया। थानाक्षेत्र के भादी बुजुर्ग निवासी गुलाबचंद पुत्र जगदीश प्रसाद की पैड़ा चौराहे पर किराने की दुकान है। गुरुवार को वह अपनी दुकान बंद कर प्रतिदिन की तरह रात करीब नौ बजे घर पर खाना खाने चले गए। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें सूचना मिली कि दुकान में लगे विद्युत मीटर में शार्ट-सर्किट हो गई है, जिससे आग लग गई। गुलाबचन्द घरवालों के साथ जब दुकान पर पहुंचे और शटर को ऊपर उठाया तो देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.