गिरडीह, जनवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार ने बुधवार को कोवाड मोड़ स्थित यादव किराना स्टोर से एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट व दूध पाउडर को जब्त कर लिया। जब्ती के बाद सभी सामग्री को मौके पर नष्ट की गई। इस दौरान दुकान के मालिक पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया गया। इसके पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कोवाड़ मोड़, भरकट्टा बाजार, जूठाह आम बाजार में दर्जनभर दुकानों और रेस्टूरेंट में खाद्य सामग्री की जांच की। कई दुकानदारों को मौके पर फूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन का नोटिस थमाया। प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके पश्चात सरिया बाजार स्थित लगभग एक दर्जन किराना दुकानों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में बिना एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री नहीं बेचने एवं भोजन बनाने में फूड कलर इस्तेमाल नहीं करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.