वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। किराना व्यवसायियों ने रविवार को परंपरा के अनुसार श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दुग्धाभिषेक किया। काशी किराना व्यापार मंडल की ओर से नए साल के पहले रविवार को यह आयोजन होता है। इससे पूर्व गोला दीनानाथ से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़े पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न समेत हनुमान, भगवान शंकर, राधा-कृष्ण के स्वरूप शामिल थे। शोभायात्रा जालपा देवी रोड, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, चौक से विश्वनाथ धाम पहुंची। नेतृत्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, महामंत्री संजय केशरी ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, महेंद्र केशरी, नंदलाल केशरी, कैलाश केशरी, पार्षद संजय केशरी, अरुण केशरी, प्रकाश जायसवाल, अजय गुप्ता, मोहन ...