बुलंदशहर, मई 11 -- कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार रात गांव जौली गेट के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश की पहचान सुमित निवासी गांव जौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध बाइक सवार ग्राम जौली की तरफ से आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जौली गेट के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। उसी दौरान बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.