अमरोहा, फरवरी 12 -- ढवारसी, संवाददाता। साइबर ठगों ने आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ढवारसी निवासी किराना स्टोर संचालक के बैंक खाते से एक लाख 94 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी आस मोहम्मद उर्फ नदीम पुत्र लल्लू खां ने दुकान पर ग्राहकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड स्कैनर लगा रखा है, जिसके माध्यम से ग्राहक ऑनलाइन भुगतान करते हैं। पीड़ित के अनुसार बीती आठ फरवरी की दोपहर लगभग 12 बजे उसके मोबाइल फोन पर अचानक बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज प्राप्त हुआ, जिसे देखकर वह घबरा गया। बताया कि खाते से एक लाख 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज आने के कुछ देर बाद 44 हजार रुपये कटने का मैसेज मिला। इसके बाद बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो कुल एक लाख 94 हजार रुपये आहरित हो चुके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.