बस्ती, जनवरी 5 -- दुबौलिया (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले में रामजानकी मार्ग पर स्थित दुबौलिया थानाक्षेत्र के विशेषरगंज कस्बे में रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी से बैग में रखे बीस हजार रुपये छीन लिया। जब तक व्यापारी कुछ समझ पाते बाइक सवार बदमाश भाग निकले। बाजार में छिनैती की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी कर बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास शुरू कर दिया गया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों के हुलिए आदि के साथ ही घटनाक्रम के बारे में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। छावनी कस्बा निवासी जय प्रकाश कसौधन किराने के थोक व्यापारी हैं। विभिन्न बाजारों में किराने के सामान की सप्लाई उनके यहां से होती है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम को जय प्रकाश कसौधन किराना दुकानदारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.