मोतिहारी, फरवरी 1 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के किराना व्यवसायी को चाकू मार जख्मी कर दिया गया। चाकू मारने के बाद दुकान के गल्ला से 50 हजार रुपए नकदी व एक लाख रुपए का सामान लूटने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में किराना व्यवसायी नंदपुर गांव निवासी संजय साह के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज की है। इसमें विजय साह, मुकेश साह, धुनिया देवी को आरोपित किया गया है। कहा है कि वह दुकान चला रहा था। तभी आरोपितों ने उसके दुकान पर आकर हमला कर दिया। इस दौरान उसपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। उसके सिर सहित शरीर के अन्य भाग पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। बचाने आए उसके भाई जितेंद्र साह को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपित मुकेश साह पिस्टल का भय दिखाकर उसके दुकान के गल्ला से 50 हजार रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.