मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के निर्देश पर एकल उपयोग (सिंगल यूज) प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम मुंगेर की टीम ने शनिवार को किराना पट्टी में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न दुकानों से करीब 15 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 दुकानदारों से कुल 1600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त द्वारा गठित कमेटी के निर्देश पर यह कार्रवाई स्वच्छता पदाधिकारी गुलाम रब्बानी और पिंटू कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने दुकानों में रखे प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य प्रतिबंधित सामग्री की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। छापेमारी के दौरान दुकानदारों और ग्राहकों को निर्धारित मोटाई वाले प्लास्टिक अथवा बायोडिग्रेडेबल प्लास...