मोतिहारी, फरवरी 16 -- कल्याणपुर। सूखा नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार सिसवा खरार पंचायत के मननपुर चौक स्थित अशोक प्रसाद के किराना दुकान से गांजा बरामद किया। छापेमारी के दौरान किराना दुकान में 13 पुड़िया में रखा 40 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके साथ ही एक डिब्बा स्मोक पेपर गोगो 40 पीस के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...