लातेहार, फरवरी 4 -- लातेहार, प्रतिनिधि। बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोठाटांड़ में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़ कर लगभग एक लाख रुपये नगद की चोरी कर ली। इस संबंध में दुकान संचालक संतोष कुमार यादव ने बालूमाथ थाना में एक आवेदन दिया है। उन्‍होंने बताया कि रोजाना की शाम में अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन जब वे दुकान पहुंचे, तब जाकर पता चला कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर उनके दुकान से चोरी ली है। उन्‍होंने इस चोरी में चोरों के हाथ एक लाख रूपये नगद हाथ लगी है। उन्‍होने बताया कि उक्त पैसा धान व चावल खरीदने के लिए रखा हुआ था। इस संबंध में पीड़ित ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...