बक्सर, दिसम्बर 10 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में पुलिस ने बुधवार को एक किराना दुकान की आड़ में संचालित नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के ही एक किराना दुकानदार द्वारा चोरी-छिपे गांजा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही कोरानसराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी के निर्देश पर एक टीम गठन कर त्वरित छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने मठिला गांव स्थित किराना दुकान पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदार द्वारा सामान के बीच छिपाकर रखे गए 220 ग्राम गांजा को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी मठिला गांव निवासी रामाशीष यादव के पुत्र मंजय यादव को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपित किराना दुकान का सहारा लेकर चोरी-छिपे नशीले पदार्थों की बिक्री करता था। जिसकी स...