कन्नौज, फरवरी 13 -- कन्नौज। मकरंदनगर स्थित जीटी रोड पर एक परचून की दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। मकरंदनगर के मोहल्ला गदनपुर वड्डू निवासी अनिल श्रीवास्तव की परचून की दुकान है गुरुवार की रात अनिल दुकान बंद करके घर गया था देर रात चोर ने दुकान की पिछली दीवार काट दी और अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने दुकान के भीतर रखी सिगरेट, पान-मसाला, घी समेत अन्य कीमती सामान पर कर दिया । पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान में पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है, जिससे वे काफी परेशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.