संभल, मार्च 12 -- थाना बहजोई क्षेत्र के गांव किशोली में सोमवार देर रात एक किराना स्टोर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान मालिक के अनुसार इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव किशोली निवासी आकाश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार की किराना दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुआं उठते देख पड़ोसियों ने तत्काल आकाश को सूचना दी। आग की खबर मिलते ही ग्रामीण एकत्र हुए और आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक कीमती सामान जलकर खाक हो चुके थे। आग लगने से दुकान में रखा लैपटॉप, प्रिंटर, गल्ले में रखी नकदी सहित कई कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गईं। आकाश कुमार के अनुसार घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.