गोपालगंज, नवम्बर 30 -- फुलवरिया। एक संवाददाता थाने के मजिरवां कला, टोला भरपुरवा गांव स्थित एक किराना दुकान में रविवार को अचानक लगी भीषण आग में करीब एक लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। दुकान में रखा 5 क्विंटल चावल, 3 क्विंटल चीनी, 5 टिन सरसों तेल, 3 बोरा गेहूं का आटा, 2 बोरा चने का बेसन, 4 टिन रिफाइन तेल, धनिया का बोरा तथा रोजमर्रा की कई वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। आग में दो बकरियां और दो बकरी के बच्चे भी जलकर मर गए। दुकानदार विजय साह ने बताया कि वे दुकान बंद कर खाना खाने घर गए थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से दुकान में अचानक आग लग गई। घर से बाहर निकलकर जब आग की लपटें देखीं तो शोर मचाते हुए दौड़े। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी और अधिकांश सामान जल चुका था। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर नियंत्रण पाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.