दरभंगा, फरवरी 21 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के संपर्क रोड पर स्थित एक दुकान में गुरुवार की रात आग लगने से लाखों की संपत्ति नष्ट हो गयी। जिस समय आग लगी उस समय दुकानदार अपने घर पर सोये हुए थे। सुबह करीब 5 बजे जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो दुकान से धुआं निकलते देख दंग रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर दुकानदार अशोक कुमार चौधरी एवं अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे सभी किराना सामान आग की भेंट चढ़ चुके थे। दुकानदार ने बताया कि लगभग 18 से 20 लख रुपए की क्षति हुई है। उन्होंने इस घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि किसी ने साजिश के तहत मेरी दुकान में आग लगाई है। उन्होंने आवेदन में बताया है कि रोज की तरह शाम के करीब 6:30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। सुबह ग्रामीणों ने फोन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.