शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- खुटार-गोला रोड बाईपास पर देसी शराब की दुकान के पास स्थित एक किराना दुकान में देर रात आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। रात्रि गश्त पर रहे कांस्टेबल राहुल दयाल ने दुकान से उठती लपटें देखीं और तत्काल दुकानदार को सूचना दी। जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, तब तक पूरी दुकान जल चुकी थी। दुकान स्वामी विशाल शर्मा, निवासी मोहल्ला पूर्वी गढ़ी ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर गया था। रात 2 बजे सिपाही से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा तो फ्रिज, पंखा और पूरा किराना सामान जलकर राख हो चुका था। उसने लगभग ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। विशाल ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर घटनास्थल की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...