सीतापुर, दिसम्बर 31 -- सीतापुर, संवाददाता। थानगांव के कम्बिरा बाबा स्थान के पास सोमवार रात किराना दुकान में आग लग गई। आग देख अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई। लेकिन तब तक काफी सामान जलकर बर्बाद हो चुका था। थानगांव के सरैयां भटपुरवा निवासी रमेश चंद्र गांव के बाहर किराना की दुकान चलाते हैं। सेामवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर लौट आए थे। रात में दुकान में आग लगने की सूचना मिली। भागकर वह दुकान पहुंचे तो लपट निकल रही थी। आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया। काफी मशक्कत के आग बुझी। लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर दुकान में रखा राशन व अन्य सामग्री व 12 हजार रुपए नगदी जलकर खराब हो चुकी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ...