मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- बोचहां। गरहां थाना क्षेत्र के पटियासा चौक पर सोमवार की शाम एक किराना दुकान में चोरी का प्रयास करते चोर को दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपित रामपुरहरि थाने का बिपुण कुमार है। पीड़ित दुकानदार बसंत साह ने बताया कि सोमवार की शाम वे दुकान के बगल में सब्जी खरीदने गया था। वापस लौटा तो देखा कि एक युवक दुकान के गल्ले से पैसे निकालकर भाग रहा है, जबकि दूसरा युवक दुकान के अंदर ही पैसे निकाल रहा था। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपित को पकड़ लिया। सूचना पर गरहां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। वहीं, उसकी बाइक जब्त कर ली। थानेदार अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित बिपुण कुमार एक शातिर अपराधी है। वह रामपुरहरि थाने में दर्ज एक पुराने कांड का अभियुक्त...