पूर्णिया, नवम्बर 26 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के मोहनी पंचायत अंतर्गत टिकापुर पासवान टोला स्थित एक किराना दुकान में देर रात चोरी करते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने धर दबोचा वहीं अन्य दो अन्य भागने में सफल रहा। घटनास्थल से चोरी में प्रयुक्त ताला तोड़ने वाला एक रड व एक बाइक भी बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही कसबा पुलिस टिकापुर पासवान टोल पहुंचकर चोर को गिरफ्त में लिया। घटना के संबंध में दुकानदार ने बताया कि मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये थे। देर रात करीब एक बजे ग्रामीणों की सूचना पर जब दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला तोड़ तीन चोरअंदर में समान की चोरी कर रहा है। ग्रामीणों की सहयोग से चोरी कर भाग रहे एक चोर पकड़ा गया। वहीं दो चोर भागने में सफल रहा। पकड़ाये चोर की पहचान भमरा लागन पंचायत के मथौर वार्ड 2 के मुमताज शाह के रू...