गाजीपुर, मई 10 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के जीवपुर गांव में शनिवार तड़के एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से लगभग 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह दुकान गांव के ही बालमुकुंद यादव की थी, जो निजी विद्यालय के पास अपने कटरे में वर्षों से चला रहे थे। शुक्रवार रात को बालमुकुंद यादव और उनका पुत्र मनदीप यादव दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब तीन बजे गांव में एक बारात से लौट रही डीजे गाड़ी के चालक ने सड़क किनारे आग की लपटें देखीं और शोर मचाकर परिजनों को जगाया। जब बालमुकुंद यादव मौके पर पहुंचे तो दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। यह दृश्य देख वे बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने तत्काल 112 नंबर और स्थानीय कोतवाली को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि आग लगने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.