वार्ता, फरवरी 2 -- राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ और कच्चा माल जब्त किया गया है। नशे का ये कारोबार किराना की दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में फल-फूल रहा था। प्रतापगढ़ शहर में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत किराना दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में चल रही एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।5 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त पुलिस सूत्रों के अनुसार- प्रतापगढ़ शहर में वाटरवर्क्स रोड स्थित नाकोड़ा किराना के पीछे कुछ संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम ने गोदाम के अंदर बने गुप्त कमरे में दबिश दी, तो मौके से 106 ग्राम शुद्ध एमडी और इसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला 114.75 किलोग्राम तरल केमिकल बरामद किया। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी जा...