समस्तीपुर, मार्च 25 -- रोसड़ा। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दैता पोखर के समीप किराना व्यवसायी के साथ हुए लूटपाट मामले में विभूतिपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है। साथ ही इन सबों के पास से एक देसी पिस्तौल व दो खोखा भी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त की गयी बाइक व लूटी गयी मोबाइल, नकद व किराना सामान भी बरामद किया है। इस संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी ने बताया कि धराये आरोपियों में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर वार्ड 02 के जगन्नाथपुर टोला निवासी उमेश राय का पुत्र करण राय, इसी गांव के वार्ड 12 निवासी प्रेम ठाकुर का पुत्र नागमणि कुमार तथा इसी थाना के कल्याणपुर बैतीपार निवासी कांतलाल महतो का पुत्र वृजु कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मामले के उदभेदन को एसडीपीओ के नेतृत्व में एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.