आजमगढ़, जनवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमा बाजार में मंगलवार की दोपहर में बाइक से आया युवक किराना की दुकान में घुस गया। काउंटर तोड़ कर 25 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। सेमा गांव निवासी संजय यादव गांव की बाजार में किराना की दुकान है। दोपहर में वह दुकान से बाहर चला गया था। इस दौरान एक बाइक सवार उसकी दुकान पर आया। वह अपनी बाइक को खड़ी करी दुकान में घुस गया। काउंटर के लॉक को तोड़ कर उसमें रखा 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद संजय यादव दुकान पर पहुंचा। काउंटर का लाक टूटा देख उसके होश उड़ गए। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला तो पूरी घटना कैद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...