जौनपुर, दिसम्बर 22 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा के गौरा बाजार में किराना की एक थोक दुकान में रविवार को दिन में करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। दुकान में ही पीछे गोदाम और ऊपर आवास है। आग लगते ही दुकान और घर के सदस्य किसी तरह बाहर निकल आये। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। पहले आस पास के लोगों ने पानी फेंक आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग भड़कती चली गई। बगल के दो दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ प्रवीण कुमार यादव फायर ब्रिगेड और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। केराना के थोक व्यापारी विनोद जायसवाल के अनुसार अगलगी में उनका साढ़े तीन लाख नकदी समेत दुकान और गोदाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.