श्रावस्ती, मार्च 24 -- जमुनहा, संवाददाता। किराना की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी मोहम्मद असलम पुत्र अमीन बाजार में किराना की दुकान करता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे थे कि अचानक दुकान में से धुआ व आग की लपटने निकलने लगी। जिसे देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। घनी आबादी के बीच आग लगने से सभी दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। लोग शोर मचाने लगे। इस पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस चौकी जमुनहा की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक दुकान में रखा नकदी व सारा सामान जलकर रखा हो गया। आग से दो लाख से अधिक का नुकसान बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.