अंबेडकर नगर, दिसम्बर 11 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के हाफिजपुर बाजार में बुधवार की देर रात एक किराना दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान राख हो गया। दुकान मालिक व आसपास के लोगों को गुरुवार की सुबह आग की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी दुकान का सामान राख में तब्दील हो चुका था। जहांगीरगंज क्षेत्र निवासी दिव्यांग नीरज अपनी चाची के साथ मिलकर हाफिजपुर में किराना की दुकान चलाता है। नीरज ने बताया कि बुधवार की शाम को दुकान बंद करने के बाद वह रोज की तरह घर चला गया था। गुरुवार सुबह उसे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने धुआं व आग की लपटें देख तत्काल दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। जब तक बचाव दल पहुंचता, तब तक द...