गंगापार, फरवरी 10 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के महुआ कोठी बाजार में किराना की दुकान में सोमवार रात दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान के अंदर घुसकर किराने का सामान पार कर दिया। पीड़ित किराना दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता गल्ला व्यापारी हैं। महुआ कोठी बाजार में किराए के कमरे में किराना की दुकान चलते हैं। सोमवार रात चोरों ने लोहे की दरवाजे की कुंडी गैस कटर से काटकर दुकान के अंदर घुसकर नकदी समेत किराने का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई तो विनोद कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...