फतेहपुर, दिसम्बर 3 -- बिंदकी। गेट तोड़ने का प्रयास असफल हुआ तो गेट फैलाकर ऊपर से दुकान के भीतर चोर घुस गया। नकदी सामान समेत डेढ़ लाख की चोरी की। अपनी बाइक के लिए पेट्रोल तक बोतल में चोरी किया और भाग निकला। चोर की बाइक में पहले से रखा बोरे में समान से किसी दूसरे स्थान पर भी चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस मामले को खंगाल रही है। कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव निवासी सुभाष सैनी की किराना, पशु आहार की दुकान खजुहा रोड पारादान मोड के पास है। आधी रात को बाइक सवार चोर लोहे की जाली का गेट तोड़ने का प्रयास किया, असफल हुआ तो गेट को फैलाकर चढ़ गया और दुकान के अंदर कूद गया। जहां से 1.20 लाख नकदी, दुकान में रखी सामग्री समेत डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी की। यही नहीं दुकान के भीतर खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और बेखौफ ह...