नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को किराड़ी विधानसभा में शर्मा एन्क्लेव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण यहां पिछले कई महीनों से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यहां हर गली में गंदा पानी भरा हुआ है। ऐसी परिस्थितियों में लोग अपना जीवन जी रहे हैं। यहां आकर पता चला है कि आप विधायक की निष्क्रियता और दिल्ली नगर निगम द्वारा भलस्वा लैंडफिल का कूड़ा यहां डाला जा रहा है। इसके कारण पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई और कॉलोनी की लगभग 150 गलियों में 3-4 फीट गंदा पानी भरने से यहां की आबादी प्रभावित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...